सूर्य सप्तमी पर किया गया सूर्य नमस्कार एवं मतदान की कराई गई शपथ

Jan 24, 2026 - 13:54
 0
सूर्य सप्तमी पर किया गया सूर्य नमस्कार एवं मतदान की कराई गई शपथ

योग से शारीरिक एवं मानसिक रूप से होने वाले लाभ की दी जानकारी

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महात्मा गांधी सिविल लाइन स्कूल गोपालगढ़ में सूर्य सप्तमी से एक दिवस पूर्व विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों, एसडीएमसी सदस्यों एवं अभिभावकों द्वारा सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। बूथ लेवल अधिकारी और सुपरवाइजर के सानिध्य में विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।
प्रधानाचार्य भावना धनकर ने बताया कि शनिवार को लगभग 370 विद्यार्थियों 25 स्टाफ सदस्यों 10 एसडीएमसी सदस्यों एवं 12 अभिभावकों के द्वारा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह कुंतल के निर्देशन में सूर्य नमस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी और सुपरवाइजर के सानिध्य में विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक, कविता पाठ भाषण विचार संगोष्ठी आदि कार्यक्रमों का आयोजन कर कर बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। 
इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, निधि खंडेलवाल, रजनी राठी,राजीव सिंह फौजदार, दलबीर सिंह, प्रिया रानी, कुंवर सिंह, रोहतास सिंह, गार्गी, नेहा जैन, उमा, अनूप सिंह, बबीता कुमारी, मुनेंद्र सिंह, अंजू कुमारी, वीरेंद्र शर्मा, कुलदीप सिंह, गौतम सिंह, रेनू सिंह, मछला, अनिता कुमारी, ममता, अजीत एवं कृष्ण आदि मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................