जाति की दीवारें तोड़ एकजुट हुआ हिंदू समाजः सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश

Feb 2, 2026 - 13:54
 0
जाति की दीवारें तोड़ एकजुट हुआ हिंदू समाजः सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप बस्ती की ओर से रविवार को आनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्रनिर्माण की भावना से ओतप्रोत यह सम्मेलन खैरथल क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना का प्रभावी मंच बना। सम्मेलन से पूर्व प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें भगवा ध्वजों के साथ बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक, युवा एवं मातृशक्ति शामिल हुए। धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा और क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
मुख्य सम्मेलन के दौरान छात्र-छात्राओं ने धार्मिक व देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने भारतीय परंपरा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख महेश कुमार जावली मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में संयुक्त परिवार प्रणाली को भारतीय संस्कृति की आधारशिला बताते हुए सामाजिक विघटन से बचाव के लिए समरसता और एकता पर बल दिया। उन्होंने जातिगत भेदभाव को समाप्त कर समाज को एकजुट करने का  आह्वान किया।

मुख्य वक्ता ने उपस्थित जनसमूह को पंच परिवर्तन-परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना और नागरिक अनुशासन-को जीवन में अपनाने का संकल्प भी दिलाया। सम्मेलन की अध्यक्षता आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. प्रदीप मालिक ने की। मंच पर भागुपुरी गोस्वामी, पंडित गोपाल शर्मा, पंडित विवेक शास्त्री एवं सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रविवार सायं 6:30 बजे प्रारंभ हुआ । यह सम्मेलन अनुशासित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। संयोजक राजकुमार, विजय पमनानी, कोष प्रमुख ओमप्रकाश सहित अनेक नागरिक एवं धर्मप्रेमी बंधुओं क उपस्थिति रही। कार्यक्रम क संचालन डॉ प्रदीप मालिक ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................