विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित संस्कारित होने पर दिया बल

Feb 8, 2026 - 13:05
 0
विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित संस्कारित होने पर दिया बल

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)  राजगढ़ कस्बे के गंगाबाग स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रागण में शिव बस्ती की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शिव बस्ती प्रमुख अजय यादव ने बताया कि राजगढ़ नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सत्संग, सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात पर्यावरण संरक्षण, खेल, कुटुंब प्रबोधन, गौसेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी निशा दीदी, बालक नाथमहाराज,नवल दास महाराज ने हिन्दुओ को संगठित रहने व परिवार के सामूहिक रूप से रहने की बात कही। जिला संपर्क प्रमुख पवन यादव ने अपने बौद्धिक सत्र में कहा कि हिंदू सम्मेलन का आयोजन में संस्कारित होने की बात कही। बौद्धिक के रूप में पवन कुमार ने संघ के पांच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध,पर्यावरण संरक्षण और नागरिक शिष्टाचार का आग्रह कर जाति-पाति के भेदभाव को भूलकर सभी हिंदुओं को संगठित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र दाधीच ने की। इससे पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ संजय राजस्थानी,नवल दास महाराज के सानिध्य में करवाया गया। इस अवसर पर महावीर सैन, सुमन यादव, गोकुल बैरवा, रामस्वरूप, प्रभु दयाल शर्मा, सुशील शर्मा, रतन बाल्मीकि सहित सैकड़ो महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................