मरुधर पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह संपन्न, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
कोसेलाव (बरकत खान) मरुधर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं और मॉडर्न स्कूल 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुखराज प्रजापत (प्रधानाचार्य व PEEO) एवं विशिष्ट अतिथि मांगीलाल (व्याख्याता) रहे।
कार्यक्रम में साध्वी फूलीबाई (रामदेव भक्त) का सानिध्य प्राप्त हुआ तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसाराम चौधरी द्वारा की गई मंच संचालक बंशीलाल परमार के कुशल निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने शानदार राजस्थानी लोक नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह के दौरान मरुधर स्कूल संस्थापक तुलसाराम चौधरी द्वारा विद्यालय के चार होनहार विद्यार्थियों को विशेष स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिनमें गिरिराज सिंह (लापोद), यशोधा माली (कोसेलाव), अमृत चौधरी (दोलपुरा) एवं मुस्कान राजपुरोहित (बसन्त) शामिल हैं विदाई ले रहे छात्र-छात्राओं को कुमकुम तिलक, रक्षा सूत्र व श्रीफल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर गिरिराज सिंह को 'मिस्टर मरुधर' व यशोधा माली को 'मिस मरुधर' चुना गया, वहीं अमृत चौधरी 'मिस्टर मॉडर्न' व मुस्कान राजपुरोहित 'मिस मॉडर्न' रहे यह जानकारी भरत गेहलोत ने दी