पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

Feb 10, 2026 - 12:31
 0
पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में  आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में पीएम श्री गतिविधियों में जेंडर इक्वलिटी के अंतर्गत चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण  के दौरान आज भीलवाड़ा की कालिका पेट्रोलिंग की कमांडो  राजकुमारी चौधरी द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक उपाय की जानकारी दी।

संस्था प्रधान सुनीता नानकानी ने बताया कि चार सप्ताह के इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सप्ताह में आज छात्राओं को राजकुमारी चौधरी ने  विभिन्न  परस्थितियों में स्वयं को किस तरह संयमित रखें तथा अपने सामान्य साधनों को किस तरह हथियार की तरह उपयोग में लेकर स्वयं को विषम परिस्थितियों से बचाए रखने का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया।

शारीरिक शिक्षक एवं इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप की प्रभारी पुष्पा अग्रवाल के अनुसार इस प्रशिक्षण से छात्राओ में साहस और आत्मविश्वास उत्पन्न होगा और वह भविष्य की विकट परिस्थितियों के लिए स्वयं को तैयार कर सकेंगे कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता  एम कोडिश ने किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है