निशुल्क ओरल कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

Feb 10, 2026 - 12:26
 0
निशुल्क ओरल कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

तखतगढ़ (बरकत खान) राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ के दंत विभाग में ४ फरवरी से १० फरवरी तक निशुल्क ओरल कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल २०४ मरीजों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। 

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ओरल कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। जांच के दौरान मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा कैंसर के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। 

चिकित्सा अधिकारी मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.विक्रम सिंह ने बताया कि तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और नशे की आदतें ओरल कैंसर के प्रमुख कारण हैं। मुंह और दांतों की साफ-सफाई, तंबाकू व नशे से दूरी तथा नियमित जांच से ओरल कैंसर से काफी हद तक बचाव संभव है। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को समय रहते जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। भारत में तंबाकू का सेवन रोके जा सकने वाले रोगों और मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है, जिसके परिणामस्वरूप प्रतिवर्ष 13.5 लाख मौतें होती हैं। यह कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियों और असमय मृत्यु में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

  • धूम्रपान छोड़ने की सुविधाएँ

Quitline: सभी भाषाओं में विशेषज्ञ परामर्शदाताओं द्वारा टेलीफोन पर परामर्श (टोलफ्री 1800 11 2356)

SMS: मोबाइल एसएमएस के माध्यम से परामर्श (011 22901701)

तंबाकू छोड़ने का केंद्र (टीसीसी): नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा उपजिला व जिला चिकित्सालय पर परामर्श करें l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है