डिजीटल जनगणना के लिए चार्ज अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण; जनगणना आधुनिक एवं पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में संपादित होगी-निदेशक जनगणना

Feb 13, 2026 - 13:08
 0
डिजीटल जनगणना के लिए चार्ज अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण;  जनगणना आधुनिक एवं पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में संपादित होगी-निदेशक जनगणना

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) 16वीं राष्ट्रीय जनगणना के लिए नियुक्त चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण शुक्रवार को नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी विष्णु चरण मल्लिक, संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, जिला कलक्टर कमर चौधरी ने प्रशिक्षणार्थियों को विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी ने कहा कि जनगणना किसी भी राष्ट्र में योजना निर्माण का आधार होता है, जिसकी गुणवत्ता सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने वाले आंकड़ों की शुद्धता से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना आधुनिक एवं पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में संपादित की जाएगी, जिससे डाटा की शुद्धता, पारदर्शिता एवं त्वरित विश्लेषण सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में चार्ज अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी और उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ करना होगा। 
उन्होंने सभी प्रपत्रों को भरते समय प्रशिक्षण में बताये अनुसार सावधानी से भरने तथा सीएमएमएस पोर्टल पर अपलोड करते समय पूरी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना दो चरणों में होगी, प्रथम चरण में परिसम्पतियों तथा द्वितीय चरणों नागरिकों से सम्बन्धित डाटा एकत्रित किया जायेगा। सरकार द्वारा पर्याप्त समय दिया गया है। सभी अधिकारी टीम भावना के साथ समयबद्ध कार्य करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में गैर आबाद गांव में परिसम्पतियों की गणना एवं शहरी क्षेत्र में कच्ची बत्तियों संबंधित डाटा के बारे में विस्तार निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी सीएमएमएस पोर्टल के संबन्ध में प्रशिक्षण के दौरान सभी जानकरियों को गहनता से समझें जिससे फील्ड में समस्या नहीं आये। उन्होंने कहा कि जनगणना के समय कोई क्षेत्र छूटे नहीं तथा दोहरी प्रविष्टि भी नहीं हो। 
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर ने कहा जनगणना-2027 के कार्य को पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करें, ताकि समस्त कार्य सीएमएमएस पोर्टल पर सही एवं त्रुटिरहित रूप से सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे व्यापक और संवेदनशील कार्य में तकनीकी दक्षता, समन्वय एवं समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है, जिससे जिले में जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।
प्रशिक्षण सत्र में जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा ने प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में बताया। उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी कल्याण सहाय मीना ने सीएमएमएस पोर्टल, एचएलबीसी पोर्टल एवं डिजिटल ऐप के माध्यम से मकान सूचीकरण, आंकड़ा संग्रहण और जांच के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। 
जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर से आए सहायक निदेशक विशाल गर्ग ने डिजीटल जनगणना के नवीन प्रावधानों के बारे में पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। निदेशालय के मास्टर ट्रेनर बृजेश कुमार शर्मा व रजत अग्रजी ने व्यावहारिक चुनौतियों और पोर्टल डैशबोर्ड के उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर हिमांशु गोयल, सांख्यिकी अधिकारी जगदीश शर्मा, सांख्यिकी निरीक्षक हरिओम मीना सहित जिले के तहसीलदार, नगर पलिका अधिशाषी अधिकारी, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................