उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया

Feb 16, 2026 - 13:12
 0
उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजस्थान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, अलवर की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कस्बे की खंडेलवाल धर्मशाला, परिसर में किया गया। 
जिला उद्योग केंद्र, अलवर के जिला संयोजक पंकज गोयल ने बताया कि इस कार्यशाला में एम एस एम ई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई जो उनके व्यवसाय के विकास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगी। इस दौरान उद्योग भवन, जयपुर के ट्रेनर जितेन्द्र यादव ने एमएसएमई एवं ओडीओपी नीति, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा कर उनके लाभ के बारे में बताया। इस दौरान सरकारी योजनाओं, बैंकिंग लोन स्कीम और सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। राज्य सरकार द्वारा उद्योगों की स्थापना पर दी जाने वाली सब्सिडी और लोन की जानकारी देकर युवाओं को उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया गया। सरकार का यह उद्देश्य है कि युवा अधिक से अधिक उद्योग लगाकर स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करायें। उद्योग स्थापना से आसपास के गाँवों के लोगों को रोजगार मिलने की सम्भावना रहेगी। इस अवसर पर राजगढ़, माचाड़ी, दौलतपुरा, बड़ला, खरखड़ा, श्रीचंदपुरा आदि गाँवों के व्यापारी वर्ग के सुरेश, महेश आंकड़, कृष्णकांत, उदयभान, वीरेंद्र तिवाड़ी, मुकेश सहित अन्य प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................