राजस्थान में पारदर्शी सरकारी खरीद को बढ़ावा देने हेतु जेम का जागरूकता अभियान; भरतपुर जोन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Feb 16, 2026 - 13:37
 0
राजस्थान में पारदर्शी सरकारी खरीद को बढ़ावा देने हेतु जेम का जागरूकता अभियान; भरतपुर जोन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (जेम) पोर्टल द्वारा देशभर में सरकारी खरीद प्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और कुशल बनाने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में जेम के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देने हेतु सोमवार को होटल राजविलास में भरतपुर जोन से जुडे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का एक दिवसीय जेम पोर्टल जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वित्तीय सलाहकार चिकित्सा विभाग मनोज शाडिल्य एवं संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, भरतपुर जोन डॉ. सुनील सिसोदिया द्वारा किया गया। वित्तीय सलाहकार ने कहा कि सरकारी खरीद प्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और कुशल बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक टेंडर प्रक्रिया को जेम पोर्टल पर अपलोड़ करना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में जेम के माध्यम से खरीद को बढ़ावा देने, वित्त विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन तथा सरकारी खरीद में पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को जेम  एवं कार्यालय संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, भरतपुर जोन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया, जिसमें संभाग स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी खरीद प्रक्रियाओं को डिजिटल, पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी एवं दक्ष बनाना तथा विभागों को जेम पोर्टल के प्रभावी उपयोग के लिए सक्षम करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, भरतपुर जोन मनोज शांडिल्य द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में जेम के माध्यम से खरीद को बढ़ावा देने, वित्त विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन तथा सरकारी खरीद में पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जेम के उप निदेशक एवं राज्य नोडल अधिकारी, पीयूष कुमार तथा विक्रांत त्रिपाठी द्वारा प्रतिभागियों को जेम पोर्टल की कार्यप्रणाली, विभिन्न मॉड्यूल्स एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में 94 प्रतिभागियों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने बताया कि जेम द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे राजस्थान में आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सभी विभागों में जेम पोर्टल का व्यापक उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................