चार सूत्रीय माँगो को लेकर सैन समाज के लोगो ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) बीकानेर जिले के गांव रणजीतपुरा में हुए सैन समाज की कक्षा आठ की बालिका के साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या के विरोध व परिवार को न्याय सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर सैन समाज राजगढ़ के लोगो ने राष्ट्रीय नाई महासभा राजस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी महावीर सैन के नेतृत्व में एसडीम के निजी सहायक यशवंत सैनी को मुख्यमंत्री के नाम मंगलवार को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय नाई महासभा राजस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी महावीर सैन ने बताया कि बीकानेर जिले के वज्जू थाना क्षेत्र के रणजीतपुरा के गांव की 13 वर्षीय बालिका 21 फरवरी को आठवी बोर्ड की परीक्षा देने घर से निकली थी। जोकि लापता हो गई। उसके बाद बालिका का शव रोही क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था मे मिला। बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई। जिससे सैन समाज को आगात हुआ और करीब तीन दिन से इस घटना के विरोध में वज्जू थाने में धरना प्रदर्शन जारी है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय, किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री राहत कोष से नियमानुसार मुआवजा एवं अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर सैन समाज के लोग मौजूद रहे।