महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह को लेकर जिला सैनी महासभा की तैयारी शुरू; आयोजन समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी

Mar 31, 2026 - 18:10
 0
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह को लेकर जिला सैनी महासभा की तैयारी शुरू; आयोजन समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  जय अंबे टेंट हाउस गीता कॉलोनी खैरथल में जिला सैनी महासभा खैरथल - तिजारा की ओर से महासभा अध्यक्ष तेजराम सैनी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
श्याम सैनी ने बताया कि इस अवसर पर शोभायात्रा, विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह आयोजित किये जाएंगे।
बैठक में झांकी व्यवस्था, पांडाल व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम व्यवस्था आदि अहम मुद्दों पर चर्चा की और योजना समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई।
श्याम सैनी को झांकी प्रभारी , देवकी नंदन सैनी को को पंडाल प्रभारी , महादेव सैनी को शोभायात्रा व भोजन प्रभारी नियुक्त किया गया। अध्यक्ष तेजराम सैनी के निर्देश पर समिति बनाने व समिति में और समाज बंधुओ को जोड़ने का काम किया जाएगा।
एडवोकेट मुकेश सैनी, मंगतूराम सैनी , इंदर सिंह दहिया व सुभाष सैनी को मंच कार्यक्रम व प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। अशोक कुमार सैनी, रूपचंद सैनी , मातादीन सैनी , नरेश सैनी जिले के सभी समाज बंधुओ से संपर्क करेंगे।
शोभा यात्रा अंबेडकर सर्किल से प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ होगी जो पुरानी अनाज मंडी, लक्ष्मी नारायण मंदिर, रेलवे फाटक हेमू कलानी चौक, भगत सिंह चौक होते हुए शिवचरण गार्डन पहुंचेगी। शिवचरन गार्डन में प्रातः 11:00 बजे विचार गोष्ठी , सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। वक्ताओं द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर विचार प्रकट किए जाएंगे। 
80 व 80 वर्ष से अधिक महिला व पुरुष वृद्ध जनों का सम्मान किया जाएगा। शोभा यात्रा के कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों व सहयोगियों का भी इस अवसर पर सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर रामफल सैनी, अनिल सैनी,  महावीर पत्रकार, बाबूलाल सैनी, नवल सैनी, हिमेश सैनी, सुरेंद्र सैनी, आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................