सफलता की कहानी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से चुन्ना के सपनों को मिला अपना आशियाना
खैरथल (हीरालाल भूरानी)ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के माध्यम से पात्र परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत रूपवास के ग्राम नांगल निवासी चुन्ना पुत्र चंद्रभान को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का आवास प्राप्त हुआ।
चुन्ना ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जिससे बरसात, गर्मी और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवास का निर्माण पूर्ण होने के बाद अब उनका परिवार सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक पक्के घर में रह रहा है।
उन्होंने कहा कि नए घर से परिवार को सुरक्षा के साथ बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला है। अब बच्चों की पढ़ाई और परिवार का दैनिक जीवन पहले की तुलना में अधिक सहज हो गया है।
चुन्ना ने भारत सरकार, राजस्थान सरकार, पंचायती राज विभाग तथा ग्रामीण सेवा शिविर-2026 से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का नया आधार प्रदान कर रही है।


