लोहार्गल कि पहाड़ियों में दिखाई दिए पैंथर, ग्रामीणों में भय का माहौल विडियो वायरल
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती धार्मिक तीर्थस्थल लोहार्गल के पहाड़ी क्षेत्र में आबादी के नजदीक पहाड़ी पर दो पैंथरों के मूवमेंट्स से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पैंथरों को एक साथ पहाड़ी पर घूमते हुए देखा, जिसके बाद पूरे इलाक़े में भय का वातावरण बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। लोगों का कहना है कि पैंथरों की मौजूदगी से खेतों में काम करने वाले किसानों में ख़ासा डर बना हुआ है। इन दिनों क्षेत्र में फसल कटाई का कार्य चल रहा है, ऐसे में सुबह-शाम खेतों में जाने वाले किसानों को खतरा महसूस हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पैंथर आबादी क्षेत्र के काफ़ी नजदीक तक पहुंच गए हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्राम प्रशासक जगमोहन सिंह ने बताया कि मामले से संबंध में वन विभाग को सुचना कर दी गई जल्द ही कार्यवाही करते हुए पैंथरो से सुरक्षा प्रदान करने कि मांग की है। फिलहाल वन विभाग को सूचना दे दी गई है और ग्रामीण सतर्कता बरतते हुए सावधानी बरतें। रेंजर अमित सैनी ने बताया कि सुचना के बाद वन विभाग कि टीम मौके पर पहुंची वहां पर नजर बनाएं हुए हैं मगर पेंथर दिन कि बजाय रात्रि में विचरण अधिक करते हैं। ग्राम रामपुरा में ग्रामीणों ने रविवार को रात्रि में भी आबादी में पैंथर घुमते हुए देखे जाने कि चर्चाएं हो रही है जिसकी फोटो वायरल हो रही है।