कठूमर में साइंस क्लासेस अरावली स्कूल ने रचा सफलता का नया इतिहास; 12वीं विज्ञान परिणाम में 19 छात्रों ने 95%+ अंक हासिल किए

Mar 31, 2026 - 18:30
 0
कठूमर में साइंस क्लासेस अरावली स्कूल ने रचा सफलता का नया इतिहास; 12वीं विज्ञान परिणाम में 19 छात्रों ने 95%+ अंक हासिल किए

कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बा कठूमर स्थित साइंस क्लासेस अरावली स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठ परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय ने सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि यहां उत्कृष्टता कोई संयोग नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास और गुणवत्ता का परिणाम है।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी शानदार अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दर्पण चौहान पुत्र सुभाष चौहान ने 98.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।  वहीं अंकित जाटव पुत्र रोहिताश जाटव ने 98.40 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। धारा पुत्र सुभाष ने 98 अंक हासिल किए।
इसी क्रम में हुजैफा पुत्र मुबारिक ने 97.80, नमन भाटी पुत्र बृजेंद्र सिंह ने 97.20, राहुल पुत्र मानसिंह ने 97, ब्रजमोहन शर्मा पुत्र जमुना दास शर्मा ने 96.80 तथा एकता पुत्री बृजेंद्र सिंह ने 96.40 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में हुजेफा ने 97.80, नमन भाटी ने 97.20, राहुल ने 97.00, बृजमोहन ने 96.80, वाजिब खान ने 96.60, एकता ने 96.40 तथा हेमराज ने 96.20 अंक प्राप्त किए।
इसके अतिरिक्त कला वर्ग में कृष्णा कुमार, नितेश और कान्हा ने 95.80, तेजवीर ने 95.60, कुश शर्मा एवं अभिषेक कुमार बौद्ध ने 95.40, संकेश भाटी एवं शिवानी खंडेल ने 95.20 तथा आशीष शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा के अनुसार इस वर्ष कुल 19 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 63 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए। विशेष बात यह रही कि विद्यालय का कुल परिणाम 100% रहा, जो संस्था की गुणवत्ता और शिक्षण पद्धति को दर्शाता है।
विज्ञान वर्ग के साथ-साथ कला वर्ग में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कला वर्ग में 5 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए तथा इस वर्ग का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के संचालक एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है।
क्षेत्रवासियों ने भी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को बधाई दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................