छात्रा रितुराज और रेनु ने 87.20% अंक प्राप्त कर विद्यालय टाॅप किया

Mar 31, 2026 - 18:40
 0
छात्रा रितुराज और रेनु ने 87.20% अंक प्राप्त कर विद्यालय टाॅप किया

गोविंदगढ़ (अलवर) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईंदपुर की छात्रा रितुराज सुपुत्री राजेश ओड़ राजपूत और छात्रा रेनु सुपुत्री मोहनलाल वर्मा ने एग्रीकल्चर साइंस में समान अंक 87.20% प्राप्त कर विद्यालय टाॅप करते हुए अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
छात्रा रितुराज ने इसका श्रेय अपने दादा ढालूराम और विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार को देते हुए बताया कि विद्यालय में एग्रीकल्चर साइंस के ओफस्नल विषय के व्याख्याता नहीं है। हमने केवल अपनी मेहनत और लगन से दादा और प्रधानाचार्य द्वारा प्रेरित करने पर प्राप्त किए हैं।
विद्यालय में एग्रीकल्चर साइंस,सांइस,आर्ट्स विषय संचालित हैं लेकिन सर्वाधिक अंक केवल इन्हीं दोनों छात्राओं ने प्राप्त कर विद्यालय टाॅप किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................