कठूमर के जीआईएस. का शानदार रहा 12वीं परिणाम; अंजली शर्मा व चेतना सैनी ने 97% से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव

Mar 31, 2026 - 18:41
 0
कठूमर के जीआईएस. का शानदार रहा 12वीं परिणाम; अंजली शर्मा व चेतना सैनी ने 97% से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव

कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय जी.आई.एस. कठूमर ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं के घोषित परिणाम में विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए।
संस्था के निदेशक मनोज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा अंजली शर्मा ने 97.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं दूसरी ओर चेतना सैनी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.20% अंक हासिल किए। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।
इसी क्रम में संजना शर्मा 96.40, दिलकेश 96.20, पूजा चौधरी 95.50, योगेंद्र 95.40, रोहित कुमार 95.20, नवनीत डागुर 95.00, अनीता 94.80, रिया 94.60, आशिक खान 94.60, लवेश 94.40, चेतन कटारा 94.20, मयंक शर्मा 94.,रितु 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने छात्राओं को साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, अनुशासन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।
विद्यालय के कमल मीणा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, जिसका परिणाम हर वर्ष उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आता है।
अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................