डॉ. फिरोज खांन मुगल को भारत रत्न सेवा सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित
पाली, (बरकत खान) डॉ. फिरोज खांन मुगल को भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा भारत रत्न सेवा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें नैशनल अवॉर्ड हॉनेरी डॉक्टर मानद उपाधि से नवाजा गया है।
डॉ. मुगल ने कहा, "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरे माता-पिता और उन सभी लोगों का है जिन्होंने समाज सेवा के इस सफर में मेरा साथ दिया। मैं नीति आयोग और चयन समिति का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।"
डॉ. मुगल ने आगे कहा, "घाणेराव देसूरी पाली (राजस्थान) की इस पावन धरा और आप सभी के आशीर्वाद से, समाज कल्याण और मानवता की सेवा का यह संकल्प और भी दृढ़ हुआ है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं भविष्य में और भी अधिक ऊर्जा के साथ समाज की बेहतरी के लिए कार्य करता रहूँ।"


