खंडेलवाल वैश्य समाज खेरली महिला मण्डल की अध्यक्ष बनीं सारिका ठाकुरिया

Apr 5, 2026 - 19:04
 0
खंडेलवाल वैश्य समाज खेरली महिला मण्डल की अध्यक्ष बनीं सारिका ठाकुरिया

खेरली ( दिनेश लेखी) श्री खंडेलवाल वैश्य समाज खेरली में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए समाज अध्यक्ष गोकुल खंडेलवाल द्वारा सारिका ठाकुरिया को सत्र 2026-28 के लिए खंडेलवाल महिला मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला मण्डल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में समाज अध्यक्ष ने सारिका ठाकुरिया को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर नव-नियुक्त अध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज अध्यक्ष गोकुल खंडेलवाल ने कहा कि महिला मण्डल समाज की मजबूती का आधार है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सारिका ठाकुरिया अपने कार्यकाल में समाज की महिलाओं को संगठित कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।

इस मौके पर मंत्री जगदीश जसोरिया, उपाध्यक्ष मुकेश ठाकुरिया, दीनदयाल खूंटेटा, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व महिला मण्डल अध्यक्ष सुषमा दुसाद सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस मौके पर कमलेश मोदी, ममता खूंटेटा, सीमा भूसर, बबीता बाजरगान, मीनाक्षी जसोरिया, मंजू पाबूबाल, रेखा आंकड़, निधि मोदी, ममता दुसाद, रेणु लोहिया, मंजू दुसाद, जया तसई, ममता लोहिया, राधा किलकिलिया, प्रतिभा रावत, आशा कूलवाल, श्वेता लोहिया मौजूद थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................