संस्कृत शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला; कक्षा के हिसाब से सजेगा ऋषभदेव पखवाड़े

Apr 6, 2026 - 18:03
 0
संस्कृत शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला; कक्षा के हिसाब से सजेगा ऋषभदेव पखवाड़े

राजस्थान सरकार के मुखिया भजनलाल शर्मा और संस्कृत शिक्षा विभाग के मुखिया मदन दिलावर के दिशा निर्देश पर संस्कृत शिक्षा विभाग के द्वारा राजस्थान में पहली बार नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ ऋषभदेव पखवाड़े से शुरू करना सरकार का बड़ा फैसला है l यह ऐतिहासिक निर्णय जो विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के साथ आध्यात्मिक परम्परा से परिचित कराने का एक सार्थक प्रयास है l 
इस सम्बन्ध में  संस्कृत शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. गजानन्द शर्मा ने निसंशि / शैक्ष-4 / प - 22 /विविध - 2 /राजकाज 00041 आदेश जारी कर समस्त संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी को ऋषभ पखवाड़े के अन्तर्गत सभी जिलों के संस्कृत विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश प्रदान किये है l इस निर्णय को अल्पसंख्यक वर्ग और युवा वर्ग ने सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक संवाद की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है l

तीन वर्गों में होगी प्रतियोगिताएं

  • 1.पूर्व प्राथमिक स्तर (तीन से छह वर्ष): ऋषभदेव की स्तुति,प्रार्थना, कहानी सुनना,श्रमणों के प्रवचन, चित्रकारी,पोस्टर निर्माण l
  • 2.प्राथमिक स्तर ( सात से ग्यारह वर्ष): ऋषभदेव की स्तुति,प्रार्थना,कहानी सुनना,श्रमणों के प्रवचन,चित्रकला,पोस्टर निर्माण, निबन्ध लेखन,कविता,एकल गायन l
  • 3.माध्यमिक स्तर (12-18 वर्ष) : ऋषभदेव की स्तुति,प्रार्थना,श्रमणों के प्रवचन,एकल गायन,रंगोली,निबन्ध लेखन,रचनात्मक लेखन,योग शिविर, कविता,समूह चर्चा,डिजिटल प्रस्तुतियां,मूक अभिनय l 

चित्रकला और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा,तप,ज्ञान,उपदेश और चारित्र से जुड़े प्रसंगों के साथ राष्ट्रीय एकता,ऋषभदेव का प्रतीक चिन्ह (बैल),स्वास्तिक,पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय शामिल किए गए है l

आवश्यक जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याणक अधिकारी से करे सम्पर्क
राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् ने प्रदेश के सभी संस्कृत विद्यालयों के संस्था प्रधान और निदेशकों से अपील की ऋषभ पखवाड़े के बारे आवश्यक जानकारी प्राप्त करने तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए सम्बन्धित जिले के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी से कार्यालय समय में सम्पर्क कर ली जा सकती है या फिर rsjyp21@gmail.com पर मेल कर प्राप्त कर सकते है l

अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षाविदों एवं युवा वर्ग ने जताया मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार
इस अवसर पर अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षाविदों एवं युवा वर्ग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर,मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास,शासन सचिव संस्कृत शिक्षा राजेश कुमार यादव,आयुक्त सुश्री प्रियंका जोधावत,उप शासन सचिव रेखा सामरिया,उप विधि परामर्शी संग्राम सिंह तरनावत,संयुक्त निदेशक डॉ. जितेन्द्र कुमार अग्रवाल,उपनिदेशक डॉ.महेन्द्र शर्मा,सहायक निदेशक (शैक्षणिक)डॉ.गजानन्द शर्मा,अनुभाग अधिकारी सुजीता यादव,शैक्षणिक अधिकारी डॉ.रामप्रसाद जांगिड़ और संकित जैन आदि का आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया l 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................