स्वर्णकार समाज का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान 2026 आयोजित होगा, मेधावी विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित

Apr 6, 2026 - 18:14
 0
स्वर्णकार समाज का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान 2026 आयोजित होगा,  मेधावी विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित

भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) राजस्थान प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था (रजि.) के शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से वर्ष 2026 का तृतीय प्रदेश स्तरीय प्रतिभा संपन्न छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समाज के उन विद्यार्थियों को इस समारोह में राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किए हैं। इस संबंध में विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
शिक्षा प्रकोष्ठ सदस्य दिलीप सोनी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। समारोह की तिथि व स्थान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परिणाम जारी होने के बाद घोषित किए जाएंगे। समाजजनों से अपील की गई है कि अपने-अपने क्षेत्र के पात्र विद्यार्थियों की जानकारी निर्धारित फॉर्म के माध्यम से समय पर उपलब्ध करवाएं।
शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीण मैढ़ ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। वहीं सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि परिणाम घोषित होने की तिथि से सात दिन तक रहेगी। आवेदन पत्र में विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, विद्यालय, जिला, प्राप्तांक, प्रतिशत, पता व मोबाइल नंबर सहित आवश्यक विवरण भरना होगा। आवेदन सीधे शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी, प्रकोष्ठ सदस्य, जिला प्रभारी या जिलाध्यक्ष के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।
दिलीप सोनी ने कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास का प्रमुख आधार है और इसी उद्देश्य से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। समाज की ओर से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने की यह पहल तीसरे वर्ष भी जारी रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................