भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया कांग्रेस मुक्त जिला बनाए रखने का संकल्प — दाधीच

Apr 6, 2026 - 18:16
 0
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया कांग्रेस मुक्त जिला बनाए रखने का संकल्प — दाधीच

भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी ने अपना 47वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय पर उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति में यह आयोजन उत्सव का रूप ले गया।
ध्वजारोहण के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ
समारोह की शुरुआत मुकेश दाधीच द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। दाधीच ने कहा कि स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत राज और निकाय चुनावों में भी जिले को कांग्रेस मुक्त रखने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने 2028 के लोकसभा चुनावों में पुनः भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।
“वाजपेयी से मोदी तक भाजपा का स्वर्णिम दौर”
दाधीच ने अपने संबोधन में कहा कि वाजपेयी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के नेतृत्व ने भाजपा की पहचान को देश के राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में स्थापित किया है। 2014 से लगातार मजबूत और स्थायी सरकार देने का श्रेय भी भाजपा की विचारधारा व जनसमर्थन को जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से साकार होगा।
विचारधारा और समर्पण से बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
जिला सहप्रभारी मिठूलाल जाट ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी केवल अपनी विचारधारा और लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पित श्रम के कारण बनी है।

जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने जिले में भाजपा की सशक्त स्थिति का उल्लेख करते हुए कांग्रेस मुक्त जिला बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया।
ढोल–मंजीरों की थाप पर झूमे कार्यकर्ता
स्थापना दिवस को कार्यकर्ताओं ने उत्सव के रूप में मनाया। ढोल और मंजीरों की थाप पर नृत्य करते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जयघोष लगाए। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख रामचंद्र सेन, शंकर गुर्जर, अविनाश जीनगर, लक्ष्मण सिंह राठौड़ समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने ली जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक
समारोह के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने जिला पदाधिकारियों की अहम बैठक ली। उन्होंने आगामी पंचायत राज और निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर दिशा–निर्देश दिए और कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................