वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एबीवीपी का आयोजन; 51 फीट तिरंगे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, नगर में हुआ जोरदार स्वागत
तखतगढ़ (बरकत खान) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तखतगढ़ द्वारा वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 51 फीट तिरंगा लेकर नगर में शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा को भाजपा मंडल अध्यक्ष पारस सोलंकी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह शोभायात्रा उप तहसील कार्यालय, जवाहर चौक से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, रामदेव चौक, मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में नगरवासियों एवं व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
महाराणा प्रताप चौक पर सामूहिक वन्दे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थानाधिकारी शैतानसिंह चारण उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में जीवाराम कुमावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर एवं डॉ. अशोक चौधरी उपस्थित रहे। साथ ही साहिल माली, प्रांत सहमंत्री, जोधपुर एवं प्रधानाचार्य गजेंद्रसिंह तंवर की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रांत कार्यसमिति सदस्य विशाखा सुथार, रानिका जोशी, नगर मंत्री लक्ष्मी कुमावत, इकाई अध्यक्ष अंकिता नामा, लक्ष्मी देवासी, वीणा देवी रावल, काजल कुमावत, विजय दहिया, करण मेवाड़ा, युवराज, राकेश, दक्ष सोनी, हंसमुख माली सहित विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


