अवैध मादक पदार्थ मामले में बड़ी कार्रवाई; पंडेर थाना पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा

Apr 6, 2026 - 19:21
 0
अवैध मादक पदार्थ मामले में बड़ी कार्रवाई; पंडेर थाना पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंडेर थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने दोनों आरोपियों को शनिवार को डिटेन कर विस्तृत पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
19.900 किलो डोडा चूरा प्रकरण से जुड़ा मामला
प्रकरण संख्या 41/2026, धारा 8/15 NDPS एक्ट में शक्करगढ़ थाना क्षेत्र से 25 मार्च को 19.900 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया था। उस समय आरोपी राजेंद्र वैष्णव को गिरफ्तार किया गया था तथा एक बालक को डिटेन किया गया था। मामले का अग्रिम अनुसंधान पंडेर थाना प्रभारी श्री कमलेश को सौंपा गया था।
भुवना गुर्जर से खरीदा, देवा लाल को सप्लाई—जांच में खुलासा
अनुसंधान के दौरान पता चला कि जब्त किया गया मादक पदार्थ भुवाना गुर्जर, निवासी दलपुरा, से खरीदा गया था और आगे सप्लाई देवा लाल मीणा, निवासी मोहनपुरा, को की जानी थी। दोनों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।
5 अप्रैल को दोनों आरोपी डिटेन, फिर गिरफ्तार
पुलिस टीम ने 5 अप्रैल को दोनों आरोपियों — भुवाना पुत्र मांगीलाल गुर्जर (36), निवासी दलपुरा, देवा लाल पुत्र सुखा मीणा (48), निवासी मोहनपुरा को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों के खिलाफ धारा 8/29 NDPS एक्ट में संलिप्तता प्रमाणित होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से मामले में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है और अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई चेन उजागर करने के लिए अनुसंधान जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................