भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन ने शुरू की जल सेवा; 1 लाख लीटर शुद्ध पानी से तीन माह तक बुझाई जाएगी आमजन की प्यास
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) भीषण गर्मी में आमजन को राहत देने के उद्देश्य से भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन ने शहर में जल सेवा अभियान की शुरुआत कर दी है। एसोसिएशन की ओर से कुल 5,000 पानी की केन उपलब्ध कराई गई हैं, जिनसे 1 लाख लीटर शुद्ध मीठा पानी अगले तीन महीनों तक शहरवासियों और राहगीरों को निःशुल्क पिलाया जाएगा।
आठ जल सेवा केंद्रों का शुभारंभ
श्री गणेश मंदिर प्रांगण (रोडवेज बस स्टैंड) के बाहर आयोजित उद्घाटन समारोह में हाथी भाटा आश्रम के संत दास महाराज, निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री, पंचमुखी मंदिर के पुजारी मुरारी पांडे और गणेश मंदिर के पुजारी नितेश शर्मा ने जल सेवा का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी का स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
अध्यक्ष सज्जन मेहता ने बताया कि भीलवाड़ा शहर के आठ विभिन्न स्थानों पर ये जल सेवा केंद्र आमजन और जरूरतमंद राहगीरों की प्यास बुझाने में सहायक होंगे।
कार्यक्रम का संचालन व सहयोग
कार्यक्रम का संचालन महासचिव हर्षित बाबेल ने किया। संयोजक रामलाल सुवालका व गोपाल कुमावत सहित सभी जल सेवा सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पारस ढाबड़िया, नरेंद्र पीपाड़ा, राजेश पोखरना, राजेश पाटनी, संदीप चोरड़िया, राहुल अग्रवाल, अर्पित नथिया, वंश सोमानी, लक्ष्मण बड़गुर्जर सहित वरिष्ठजनों, सम्मानित सदस्यों और मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा। एसोसिएशन ने कहा कि गर्मी के दिनों में जरूरतमंदों की सेवा ही सर्वोच्च धर्म है, और यह अभियान आगामी तीन महीनों तक लगातार जारी रहेगा।

