जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक; जनहित की समस्याओं का समय पर निराकरण कर पात्रजनों को लाभान्वित करें- सांसद

Apr 6, 2026 - 19:29
 0
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक; जनहित की समस्याओं का समय पर निराकरण कर पात्रजनों को लाभान्वित करें- सांसद
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को सांसद  संजना जाटव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने सभी विभागों को जनहित की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर आमजन को सरकार की योजनाओं का पारदर्शिता से लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि सरकार की योजनाओं का पारदर्शिता से समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाकर आमलोगों को त्वरित लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा की बिजली, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं से आमलोगों के जीवन में परिवर्तन आये। उन्होंने कहा कि जनहित की समस्याओं के निराकरण में अधिकारी किसी प्रकार ढ़िलाई नही बरतें। संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन द्वारा मोबाइल पर सम्पर्क करने पर उन्हें संतोषपूवर्क जवाब भी दे। उन्होंने विभागवार केन्द्र प्रवर्तित सभी योजनाओं के विस्तार से समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लोगों का चयन पारदर्शिता से करते हुए गुणवत्तापूर्ण आवास बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजीविका के माध्यम से महिला समूह का गठन कर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ करने की बात कही।
चिकित्सा विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाए। अस्पतालों में इलाज के दौरान बेहतर सुविधा मिले। उन्होंने आकस्मिक घटनाओं के समय बिना प्राथमिक उपचार के रेफर करने एवं जिला अस्पताल में संबंधित चिकित्सक द्वारा जनप्रतिनिधियों के मोबाइल को नही उठाने को गंभीरता से लेकर पुनरावृति नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन गतिविधियों, अवैध लोडिंग वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने एवं डीएमएफटी के फंड का चिकित्सा, शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं में खर्च करने की बात कही। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल के पुख्ता प्रबंध करने, जेजेएम के कार्यों को गति देने, विद्युत सुविधाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए।

सांसद ने क्षेत्र में फसलों में बेमौसम बरसात से हुए नुकसान का पारदर्शिता से आंकलन करवाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण, फ्लाईऑवर निर्माण कार्यों को गुणवत्ता से कराने निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी स्वच्छता अभियान, मनरेगा, सांसद निधि के विकास कार्यों सहित सभी विभागों की केन्द्र प्रवर्तित योजनओं की विस्तार से समीक्षा की।

जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया की सभी योजनाओं में पात्रजनों को लाभ देकर विकास कार्यों को गुणवत्ता से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि फसलों में नुकसान के सर्वे के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग की टीम क्षेत्र में भ्रमण पर हैं। उन्होने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए संयुक्त रूप से विभागों के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह ने पीपीटी के माध्यम से योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। 
 इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, समिति के सदस्य दिनेश सूपा, सतीश सोगरवाल सहित दिशा समिति के सदस्यगण, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, एसीईओ जिला परिषद रेखा रानी व्यास, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, राजीविका जिला प्रबंधक भारती भारद्वाज सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................