प्रवेशोत्सव और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में हुआ रैली का आयोजन

Apr 6, 2026 - 19:59
 0
प्रवेशोत्सव और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में हुआ रैली का आयोजन

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में सोमवार को प्रवेशोत्सव अभियान सत्र 2026- 27 एवं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में ग्राम पंचायत गढ़ी परिक्षेत्र  में रैली का आयोजन किया गया ।रैली को भामाशाह सुवालाल सैनी और प्रधानाचार्य  गिरिराज प्रसाद रैगर द्वारा हरी झंडी दिखाकर  प्रारंभ किया गया ।गुणात्मक एवं मात्रात्मक दृष्टि  से शानदार परीक्षा परिणाम रहने पर जगह जगह ग्रामवासियों और अभिभावकों द्वारा विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टॉफ का माला पहनाकर स्वागत किया गया है| रैली के माध्यम से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया 
रैली में पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी गले में फूल माला , माथे पर कुम कुम तिलक लगाकर, सिर पर साफा बांधकर फूले नहीं शमा रहे थे । 

डीजे पर विद्यालय की उपलब्धियों और सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं और सरकारी की लाभकारी योजनाओं का वर्णन|
कक्षा 12 में छात्रा किरण स्वामी ने कला संकाय में 94.40% एवं कक्षा 10 में छात्रा मीनाक्षी सैनी ने 90.67% अंक हासिल कर विद्यालय का अब तक का सर्वोच्च स्कोर बनाया, कक्षा 12 में 5 विद्यार्थियों ने 90.00% से अधिक अंक प्राप्त किए, पढ़ाई के साथ साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में भी विद्यालय का शानदार प्रदर्शन रहता है 
राजस्थान युवा महोत्सव 2026 में रम्मत कला में छात्रा आंचल खटीक ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया स्काउटिंग में पीएम शील्ड अवार्ड प्राप्त किया, राष्ट्र कथा शिविर गुजरात में स्काउट्स लगातार दो साल से भाग ले रहे हैं रैली में ग्रामवासियों के द्वारा मिले असीम स्नेह के लिए प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद रैगर ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया  इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ विद्यालय स्टॉफ और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................