मुबारिकपुर फायरिंग कांड में नौगांवा पुलिस की बड़ी सफलता, फरीदाबाद से फरार आरोपी गिरफ्तार

Apr 7, 2026 - 13:31
 0
मुबारिकपुर फायरिंग कांड में नौगांवा पुलिस की बड़ी सफलता, फरीदाबाद से फरार आरोपी गिरफ्तार

नौगांवा (अलवर) जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौगांवा थाना पुलिस ने मुबारिकपुर फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी देवयादव को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवयादव (20) पुत्र जगदीश, निवासी मझावली, थाना तिगांव, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी मुबारिकपुर में हुई फायरिंग की वारदात के बाद से ही पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, इस गंभीर मामले में विभाग पहले ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुका है और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। देवयादव की गिरफ्तारी इस मामले में पुलिस की कार्यकुशलता को दर्शाती है।
वर्तमान में पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपी देवयादव से सघन पूछताछ कर रही है, जिससे वारदात से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों और फरार चल रहे अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है। थानाधिकारी ने विश्वास दिलाया है कि मामले में शामिल शेष आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है