सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने तीन-तीन फीट की 51 हनुमान मूर्तियों के लिए दिए 2.03 लाख रुपये

Apr 7, 2026 - 17:18
 0
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने तीन-तीन फीट की 51 हनुमान मूर्तियों के लिए दिए 2.03 लाख रुपये

भीलवाड़ा: (राजकुमार गोयल) समाज सेवा और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए, भीलवाड़ा के हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने बाँसवाड़ा जिले में धर्म जागरण के लिए बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की है। ट्रस्ट ने भारत माता भक्ति धाम, बाँसवाड़ा की अपील पर ₹2,03,500 का चेक सौंपकर क्षेत्र में हनुमान प्रतिमाओं की स्थापना के संकल्प को पूरा करने में सहयोग दिया है। ​महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज ने बताया कि ​बाँसवाड़ा परियोजना के प्रमुख धर्मराज ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी थी कि संस्थान राजस्थान के जनजाति बहुल जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना जगाने का कार्य कर रहा है। इसी के तहत 600 से अधिक गांवों में मंदिरों की स्थापना और 750 गांवों में भजन मंडलियों का गठन करने का लक्ष्य रखा गया है।

 ​भारत माता भक्ति धाम ने तीन-तीन फ़ीट की 51 हनुमान प्रतिमाओं की सेवा और उनके परिवहन की सेवा की बात कही, इसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए हँसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आज मंगलवार को राशि का चेक भेंट किया। अतिशीघ्र मूर्तिया तैयार होकर आएगी, ​​इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांवों और ढाणियों में हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित कर ग्रामीणों के बीच धर्म के प्रति आस्था और एकजुटता को बनाए रखना है। स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों ने हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के इस उदार योगदान की सराहना की है। इस अवसर पर संत मायाराम, संत गोविंदराम, ब्रह्मचारी मिहिर, विभाग संघचालक चाँदमल सोमानी, लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश सयुंक्त महामंत्री रविंद्र कुमार जाजू, विश्व हिन्दू परिषद महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बहेड़िया, प्रान्त सामाजिक समरसता प्रमुख विनीत द्विवेदी, ईश्वर लाल आसनानी, अम्बालाल नानकानी, हीरालाल गुरनानी, यश गिधवानी सहित हँसगंगा हरि शेवा भक्त मण्डल के सदस्य उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है