भगवान श्री महावीर जी रथयात्रा मेला में उमडा जैन समुदाय, कलिकाल कल्पतरू भगवान श्री महावीर स्वामी ने किया भ्रमण

Apr 7, 2026 - 17:18
 0
भगवान श्री महावीर जी रथयात्रा मेला में उमडा जैन समुदाय, कलिकाल कल्पतरू भगवान श्री महावीर स्वामी ने किया भ्रमण

  हलैना (विष्णु मित्तल), श्री श्वेताम्बर जैन तीर्थ ट्रस्ट एवं श्वेताम्बर जैन समुदाय की ओर से गांव सिरस स्थित श्री कलिकाल कल्पतरू भगवान श्री महावीर जी मन्दिर पर श्री महावीर स्वामी रथ यात्रा मेला का शुभारम्भ अहिंसा परमो धर्मः , जय जिनेन्द्र, जियो और जीने दो आदि जयकारे के साथ हुआ। देशभर से श्वेताम्बर जैन समुदाय ने मेले में भाग लेकर रथयात्रा में शामिल हुए और भगवान श्री महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य और उनके सिद्वान्तों को अपनाने तथा राष्ट्र के उत्थान, विश्वशान्ति, मानव कल्याण, अहिंसा, सत्य, पर्यावरण व वन सम्प्रदा संरक्षण आदि का संकल्प लिया। श्री श्वेताम्बर जैन तीर्थ ट्रस्ट के संरक्षक महावीर प्रसाद जैन, अध्यक्ष सुधीर जैन, मंत्री रिखबचन्द जैन, कोषाध्यक्ष विमल कुमार जैन, सतीश जैन वैर, ट्रस्ट की प्रबन्ध कार्यकारिणी एवं श्वेताम्बर जैन  समुदाय ने भगवान श्री महावीर स्वामी सहित 24 तीर्थकरों की पूजा-अर्चना की और दर्शन वन्दन किए। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन भिवाडी ने बताया कि भरतपुर जिले की धरा सिरस धाम में कलिकाल कल्पतरू भगवान श्री महावीर स्वामी मन्दिर पर श्री महावीर जी रथ यात्रा मेला आयोजित हुआ। चन्दन की लकडी से बने रथ पर श्री महावीर स्वामी जी को विराजमान कर भ्रमण कराया गया, जिसमें देशभर से आए जैन समुदाय सहित आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए। यात्रा में शामिल सभी लोग पुष्प वर्ष कर नृत्य करते एवं जयकारे लगाते चल रहे थे। रथयात्रा से पूर्व नवकारशी, कलिकाल कल्पतरू श्री महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना, दर्शन वन्दन, रथ यात्रा की बोली आदि कार्यक्रम हुए।मेले में भरतपुर, जयपुर, मुम्बई, फिरोजाबाद, ग्वालियर, अलवर, दौसा, दिल्ली, हलैना, फरीदाबाद, हिण्डोन सिटी, श्री महावीर जी, करौली, सवाईमाधोपुर, कानपुर, खेडलीगंज, वैर, भुसावर, बल्लभगढ, मूडिया साद, मोलोनी, नदबई, बयाना, डीग, कामां, आगरा, मथुरा, धौलपुर आदि जिले के श्वेताम्बर जैन समुदाय ने भाग लिया। इस अवसर पर सतीशचन्द जैन व मुकेश जैन वैर, गुलाब जैन भरतपुर, दीपचन्द जैन अलवर, शिखर जैन हिण्डोन, राजेश जैन खेडलीगंज, सुभाषचन्द जैन व प्रमोद जैन बयाना, गिरीश जैन जयपुर, विमलचन्द जैन महवा, महावीर जैन महवा, मोहित जैन जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्टी नदबईआदि ने अतिथि एवं मेलार्थियों का स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है