समृद्ध भारत अभियान द्वारा शहर के विकास की दिशा में एक और सार्थक कदम; कृष्णा नगर चौराहे पर सर्किल का कराया निर्माण, सुगम होगी यातायात व्यवस्था ,

Apr 7, 2026 - 17:20
 0
समृद्ध भारत अभियान द्वारा शहर के विकास की दिशा में एक और सार्थक कदम;  कृष्णा नगर चौराहे पर सर्किल का कराया निर्माण, सुगम होगी यातायात व्यवस्था ,

भरतपुर(, विष्णु मित्तल) शहर में बढ़ती यातायात समस्याओं के समाधान हेतु समृद्ध भारत अभियान द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए कृष्णा नगर चौराहे का विकास कर उसे व्यवस्थित सर्किल के रूप में तैयार किया गया। इस नव विकसित चौराहे का विधिवत लोकार्पण पुलिस उपाधीक्षक (शहर) नरेन्द्र कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया।

चौराहे के विकास कार्य को संस्था के निदेशक सीताराम गुप्ता के निर्देशन में पूर्ण किया गया। यातायात को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से ड्रमों का आकर्षक सर्किल बनाया गया है, जिनमें पौधारोपण कर हरित सौंदर्य भी जोड़ा गया है। यह पहल न केवल ट्रैफिक नियंत्रण में सहायक होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है।

ज्ञातव्य है कि काली की बगीची से आरबीएम हॉस्पिटल तक फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते कन्नी गुजर चौराहे से यातायात बंद कर दिया गया है। ऐसे में वाहनों का दबाव कृष्णा नगर चौराहे पर बढ़ गया था। पूर्व में यहां किसी प्रकार का सर्किल या ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या के समाधान हेतु समृद्ध भारत अभियान द्वारा यह महत्वपूर्ण कार्य किया गया।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र कुमार ने कहा कि शहर में सुचारू यातायात संचालन हेतु पुलिस निरंतर प्रयासरत है, लेकिन कई स्थानों पर आधारभूत संरचना के अभाव में चुनौतियाँ बनी रहती हैं। उन्होंने कृष्णा नगर चौराहे पर बनाए गए सर्किल की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शहर में अभी कई ऐसे चौराहे हैं, जहां इस प्रकार के सर्किल निर्माण की आवश्यकता है।

इस अवसर पर संस्था के राज्य समन्वयक पुनीत गुप्ता ने बताया कि समृद्ध भारत अभियान भविष्य में भी शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर इस प्रकार के सर्किल विकसित करने की योजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि कृष्णा कॉलोनी में भी इसी प्रकार का एक और सर्किल तैयार किया जा चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संस्था जनहित एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ कुम्हेर महेन्द्र अवस्थी, रामचरण धाकड़, सचिन सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है