मेघवंशी बने अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम के सम्भाग संयोजक

Apr 7, 2026 - 17:21
 0
मेघवंशी बने अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम के सम्भाग संयोजक

जयपुर (सत्यनारायण सेन) भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल 2026 को जयपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रोशन मेघवंशी को अजमेर संभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके संयोजन में संभाग स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य तथा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे सामाजिक समरसता व जागरूकता के बड़े मंच के रूप में देखा जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है