भीलवाड़ा डिपो की नई ‘मेवाड़ एक्सप्रेस’ बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा; कस्बा खेडली सांय 4:15 बजे , कठूमर सांय 4:35 बजे आयेगी

Apr 7, 2026 - 19:30
 0
भीलवाड़ा डिपो की नई ‘मेवाड़ एक्सप्रेस’ बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा; कस्बा खेडली सांय 4:15 बजे , कठूमर सांय 4:35 बजे आयेगी

कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम भीलवाड़ा आगार द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भीलवाड़ा से मथुरा के बीच नई ‘मेवाड़ एक्सप्रेस’ बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी, जिससे धार्मिक एवं व्यापारिक यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी।
निगम द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार भीलवाड़ा प्रातः 06:45 बजे चलकर देवली 09:30 बजे, टोंक 11:00, लालसोट 12:45, दौसा 02:00, चिकंदरा 02:30, बालाजी 03:00, महुआ  03:30, खेडली 4:15, कठूमर 4:35, नगर 05:00, डीग 05:30, गोवर्धन 06:15, मथुरा रात्रि 06:45 बजे पहुचेगी।

वही वापिस मथुरा से प्रातः  05:45 बजे चलकर, गोवर्धनजी 06:15 बजे, डीग 07:00, नगर 07:45, कठूमर 08:00, खेडली 08:30, महुआ  09:15, बालाजी 10:00, चिकंदरा 10:30, दौसा 11:00, लालसोट 12:00,  टोंक 01:00, देवली 02:30, भीलवाड़ा 05:30 बजे पहुचेगी। 
प्रमुख विशेषताएं यात्रियों को सीधी एवं नियमित बस सेवा की सुविधा मिलेगी तथा प्रमुख शहरों व धार्मिक स्थलों से होकर गुजरने वाला मार्ग पर समयबद्ध संचालन से सफर आसान होगा। इधर निगम अधिकारियों का कहना:मेवाड़ एक्सप्रेस’ बस की नई सेवा का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और समयबद्ध परिवहन सुविधा प्रदान करना है। विशेष रूप से मथुरा-गोवर्धन जैसे धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफी लाभ मिलेगा। ‘मेवाड़ एक्सप्रेस’ बस सेवा शुरू होने से भीलवाड़ा, अलवर एवं भरतपुर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में भी मजबूती आएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................