भूमिया बाबा मेला में पहलवानों ने दिखाए दावपेच
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री धीरज बाबा मेला कमेटी, ग्राम पंचायत एवं संस्थापक ठाकुर सार्दुल सिंह के वंशजों की ओर से गांव पथैना में चल रहे श्री भूमिया ;धीरज सिंहद्ध बाबा वं विराट कुश्ती दंगल मेला के तहत दूसरे दिन अन्तर राष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ और देशभर से आए पहलवानों ने कुश्तियां लडी और पहलवानी के दावपेच दिखा कर दर्शकों का मन मोह लिया। मेले के समाजसेवी डॉ.नरेन्द्र सिंह फौजदार, केबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद हनुमान वेनीवाल, विधायक बहादुर सिंह कोली अतिथि रहे। वक्ताओं ने कहा कि मेला भारतीय संस्कृति की पहचान है और ऐसे आयोजन से देश, समाज एवं परिवार में एकता, अखण्डता, भाई चारा व प्रेम की भावना जागरूक होती है। कुश्ती जगत में भरतपुर-डीग जिले सहित देशभर की देश-विदेश में पहचान कायम है, यहां की धरा में जन्मे अनेक पहलवानों ने देश एवं विश्व स्तर पर गोल्ड, रजत व कास्यं पदक जीते है।
मेला कमेटी सचिव मान सिंह सिंह पटैला एवं ग्राम पंचायत के प्रशासक सरपचं स्नेहलता बृजेश कुमार ने बताया कि श्री भूमिया बाबा मेले का उद्घाटन भगवान सिंह ठाकुर ने किया और पहले दिन खेलकूद एवं भजन-जिकडी प्रतियोगिताएं हुई, 1500 मीटर की पुरूष दौड में कैलाश पाली प्रथम एवं दीपक मथुरा द्वितीय, जूनियर वर्ग कबड्डी में दीपक पथैना ग्रुप प्रथम एवं हेमन्त खेडली गु्रप द्वितीय, सीनियर वर्ग में मोहित ग्रुप प्रथम एवं हर्ष ग्रुप द्वितीय, घोडी-घोडा दौड में राजेश यादव प्रथम एवं बच्चू लक्ष्मणगढ द्वितीय, ऊंट दौड में हरियाण के नूह निवासी कमरूद्दीन प्रथम एवं करौली जिले के गांव राजोली टोडाभीम निवासी जगदीश द्वितीय रहे, जबकि भजन-जिकडी में भूपेन्द्र शर्मा, हेमा फोडर, अमर सिंह, लुडकन सयुंक्त रूप विजेता घोषित किए गए।
कुश्ती दंगल में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजराज आदि राज्यों ने पहलवानों ने कुश्तियां लडी, जिन्हे मेला कमेटी सहित गांव व क्षेत्र के लोगों ने स्पेशल कुश्तियां कराई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह पथैना, मेला कमेटी का जगवीर सिंह पटैला, मान सिंह, दिगम्बर सिंह, प्रशासक सरपंच स्नेहलता बृजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य देवा पहलवान, राजूराजा, मोरध्वज सिंह, अत्तर सिंह, वन्टू सिंह, समय सिंह, रोशन सिंह, भगत सिंह, उद्योगपति शक्ति सिंह पथैना, पूर्व उप सरपचं दर्याव सिंह, ठाकुर पुरूषोत्तम सिंह, ठाकुर तेज सिंह, सोना सिंह, ठाकुर अशोक सिंह, ठाकुर अत्तर सिंह, ठाकुर दामोदर पहलवान, ठाकुर शिशुपाल सिंह, ठाकुर सुमरन सिंह, राजूराजा, धमेन्द्र सिंह, रॉकी सिंह आदि ने अतिथि एवं पहलवानों का सम्मान किया।


