अंता फाटक वाले बाबा का 19वाँ सालाना उर्स 14 अप्रैल से विधायक प्रमोद भाया ने किया पोस्टर विमोचन

Apr 8, 2026 - 17:11
 0
अंता फाटक वाले बाबा का 19वाँ सालाना उर्स 14 अप्रैल से विधायक प्रमोद भाया ने किया पोस्टर विमोचन

अंता (शफीक मंसूरी) अप्रैल अंता रेलवे फाटक स्थित हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक हजरत शहंशाह - ए - इकरामुद्दीन रहे. अलैह (फाटक वाले बाबा) का 19वाँ सालाना उर्स आगामी 14 से 16 अप्रैल तक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा।पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद भाया ने उर्स के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया और जायरीनों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
धार्मिक कार्यक्रमों का विवरण
उर्स कमेटी के प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर दानिश खान और सदर शकील पठान ने बताया कि तीन दिवसीय उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक और रूहानी कार्यक्रमों का आयोजन होगा:

  • 14 अप्रैल (मंगलवार): प्रातः 8 बजे दरगाह परिसर में कुरान ख्वानी के साथ उर्स का आगाज होगा। दोपहर 3 बजे नयापुरा मस्जिद से आस्ताने शरीफ पर चादर पेश होगी। रात्रि में मिलाद शरीफ की महफिल सजेगी।
  • 15 अप्रैल (बुधवार): मशहूर रेडियो एवं टीवी सिंगर नुसरत कादरी अपनी सूफियाना प्रस्तुति देंगे।
  • 16 अप्रैल (गुरुवार): विख्यात कव्वाल आमिल आरिफ साबरी अपने कलाम पेश करेंगे।

जायरीनों के लिए विशेष व्यवस्थाएँ
उर्स कमेटी के सरपरस्त अखलाक हुसैन सब्बाग और खजांची शेरू खान के अनुसार, उर्स के सफल संचालन हेतु कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। वरिष्ठ नायब सदर शेख आरिफ व आशु सब्बाग ने जानकारी दी कि: "कौमी एकता के इस पर्व पर 15 और 16 अप्रैल को सभी जायरीनों के लिए विशाल लंगर का एहतमाम किया गया है। बाहर से आने वाले अकीदतमंदों के भोजन की मुकम्मल व्यवस्था उर्स कमेटी द्वारा सुनिश्चित की गई है।"
कौमी एकता का संगम
यह उर्स क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सद्भावना के केंद्र के रूप में जाना जाता है, जहाँ हर वर्ष हजारों की संख्या में सभी धर्मों के लोग बाबा के दरबार में मत्था टेकने पहुँचते हैं। उर्स कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................