ब्राह्मण गौरव सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का होगा अभिनंदन; भाजपा नेता मुकेश दाधीच सहित कई अतिथि करेंगे शिरकत

Apr 8, 2026 - 18:56
 0
ब्राह्मण गौरव सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का होगा अभिनंदन; भाजपा नेता मुकेश दाधीच सहित कई अतिथि करेंगे शिरकत

झुंझुनूं: (सुमेरसिंह राव) स्थानीय ब्राह्मण समाज की मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 12 अप्रैल (रविवार) को दोपहर 1:00 बजे एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पीरू सिंह सर्किल स्थित खजाना रेस्टोरेंट सभागार में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा मौजूद रहेंगे। अतिथियों द्वारा सत्र 2026 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 'ब्राह्मण गौरव सम्मान' से नवाजा जाएगा। समारोह की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर महमिया एवं राकेश सहल ने बताया कि अब तक कुल 43 विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने सूचित किया है कि जो पात्र विद्यार्थी अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे 10 अप्रैल तक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर अपना आवेदन दे सकते हैं:

  • संपर्क सूत्र: 9079925571, 9672045888

विप्र फाउंडेशन के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य ध्येय समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करना और उनका मनोबल बढ़ाना है। इस तरह के आयोजनों से समाज में शिक्षा के प्रति प्रतिस्पर्धात्मक भावना और जागरूकता का संचार होता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................