उपभोक्ता कल्याण समिति का जनसेवा अभियान; भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटी ऑर्गेनिक मसाला छाछ
भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) भीषण गर्मी से राहत दिलाने और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान द्वारा सोमवार को सत्यनारायण मंदिर के बाहर राहगीरों को ऑर्गेनिक मसाला छाछ का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम समिति के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन के नेतृत्व में तथा वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत कोठारी के सहयोग से आयोजित हुआ।
60 लीटर ऑर्गेनिक मसाला छाछ का वितरण
प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारू ने बताया कि प्रदेश में तेज गर्मी का दौर जारी होने के कारण समिति ने विशेष रूप से 60 लीटर मसाला छाछ तैयार करवाई। इसे राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और आमजन को पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनकल्याणकारी प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी: प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन
प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि उपभोक्ता को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि अधिकारों की जानकारी होने पर ही वे जागरूक नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा आगामी दिनों में उपभोक्ता अधिकारों पर जागरूकता शिविर एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पदाधिकारियों ने निभाई सक्रिय भूमिका
छाछ वितरण अभियान में कई पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इनमें— युवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार पारीक, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सरगरा, महिला प्रदेशाध्यक्ष निशा कंवर गौड़, प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी, संगीता अग्रवाल, राकेश सक्सेना, राजेश पाटनी, अनिल मेहता, अनिता आर्य, रजनी सिंघवी, पीरू सिंह गौड़, कांता मेलाना, अनिता डीडवानिया, ममता शर्मा, अरुण मुछाल, प्रकाश चंडालिया, कमलेश बोड़ाना तथा रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन जिलाध्यक्ष सुनीता कंवर राठौड़ सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

