मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान: ग्राम पंचायत बलाना में ग्राम सभा का आयोजन; लंबित भवन निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का निर्णय

Apr 10, 2026 - 19:29
 0
मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान: ग्राम पंचायत बलाना में ग्राम सभा का आयोजन; लंबित भवन निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का निर्णय

बलाना (तखतगढ़ / बरकत खान)। राज्य सरकार के आदेशानुसार मुख्यमंत्री के 'विकसित ग्राम अभियान' (19 मार्च से 15 मई 2026) के तहत आज ग्राम पंचायत बलाना में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच शम्भूराम मीना द्वारा की गई।

  • वंचित पात्र परिवारों का चिन्हीकरण:

ग्राम सभा के दौरान 'वंचित पात्र परिवारों व भावी लाभार्थियों की पहचान' विषय पर गहन चर्चा की गई। सभा में ग्राम सेवा सहकारी समिति, बैंकिंग सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके।

  • भवन निर्माण में देरी पर रोष:

 ग्राम सभा में ग्रामीणों ने प्रमुखता से यह मुद्दा उठाया कि आंगनवाड़ी के तीन केंद्रों और पशु उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि आवंटित होने के बावजूद लंबे समय से भवन निर्माण कार्य अटका हुआ है। बार-बार मांग करने पर भी प्रशासन द्वारा कार्यवाही न करने पर ग्राम सभा में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के नाम पुनः ज्ञापन भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया।

 इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे, जिनमें शिक्षा व चिकित्सा विभाग: PEEo (शिक्षा विभाग), चिकित्सा एवं आंगनवाड़ी के स्थानीय कार्मिक; प्रशासनिक प्रतिनिधि: ग्राम सभा प्रभारी देवराज, कृषि पर्यवेक्षक जोग सिंह; जनप्रतिनिधि: वार्ड पंच सवाराम, भोपालसिंह, भीम सिंह राठौड़, नवाराम मीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................