वीरेंद्र जैन सकल दिगंबर जैन समाज डीग के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Apr 13, 2026 - 18:42
 0
वीरेंद्र जैन सकल दिगंबर जैन समाज डीग के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

डीग,  (नीरज जैन) सकल दिगंबर जैन समाज, डीग के नए अध्यक्ष के चुनाव हेतु स्थानीय जैन धर्मशाला में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल प्रसाद जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में वीरेंद्र कुमार जैन को सर्वसम्मति से समाज का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी रमेश चंद जैन के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। पूरे समाज ने एकमत होकर वीरेंद्र कुमार जैन के नाम पर मुहर लगाई, जिसके बाद उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई।

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के पश्चात समाज के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं ने वीरेंद्र कुमार जैन का साफा बांधकर, माला पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। उपस्थित समाजबंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज संगठित होकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।  इस अवसर पर नेम चंद जैन, राजेंद्र जैन, प्रकाश जैन, धर्मेंद्र जैन, इंद्रमल जैन, नरेश जैन, ताराचंद जैन, पदम जैन, हरीश जैन, अनिल जैन, अनूप जैन, योगेश जैन, सुशील जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नागरिक और समाज के लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................