खैरथल-तिजारा जिले के लिए बड़ी सौगात, अब खुलेगा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र

Nov 2, 2025 - 02:29
 0
खैरथल-तिजारा जिले के लिए बड़ी सौगात, अब खुलेगा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  राजस्थान के नए जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने सात नवगठित जिलों में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र खोलने के आदेश जारी किए हैं। इनमें खैरथल तिजारा, डीग, डीडवाना-कुचामन, कोटपुतली-बहरोड, सलूंबर, ब्यावर और बालोतरा शामिल हैं। खैरथल-तिजारा जिले के लिए यह निर्णय विशेष रूप से अहम है, क्योंकि अब तक यहां का औद्योगिक कार्य अलवर जिले से संचालित हो रहा था। नए आदेश के साथ खैरथल-तिजारा को अपना स्वतंत्र जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र मिल जाएगा, जिससे स्थानीय उद्यमियों और उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने ब्यावर और बालोतरा जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के उपकेन्द्रों को क्रमोन्नत किया है, जबकि बाकी पांच जिलों में नवीन केन्द्र स्थापित होंगे। प्रत्येक जिले के लिए कुल 14 पद स्वीकृत किए गए हैं जिनमें उपायुक्त, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय, उद्योग प्रसार अधिकारी, निजी सहायक, सूचना सहायक, वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।
 उद्योग विभाग ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नवीन भवन निर्माण या उपलब्ध भवन के उपयोग को लेकर शीघ्र प्रस्ताव भेजें। अब खैरथल तिजारा जिला उद्योग विकास की नई दिशा में कदम बढ़ाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है