विषम परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जगाना और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि- जवाहर सिंह बेढ़म

Apr 14, 2026 - 16:34
 0
विषम परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जगाना और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि- जवाहर सिंह बेढ़म

संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की 135 में जयंती परआयोजित समारोह में गृह राज्य मंत्री बेढम ने दिलाई सभी को संविधान की शपथ

डीग (नीरज जैन) भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कचेहरी के समक्ष अम्बेडकर चौक पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।जिसका  शुभारंभ गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलेक्टर  मयंक मनीष सहित अन्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर के किया गया। इस  अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने उपस्थित जनसमूह एवं अधिकारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ दिलाई।  जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का पठन किया, जिसमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के संकल्प को दोहराया गया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, विद्वत्ता और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपनी योग्यता के बल पर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है, जिससे वंचित और पिछड़े वर्ग के सर्वांगीण विकास के मार्ग प्रशस्त होता हैं।
गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार के अवसर और सामाजिक सुरक्षा की समस्त पहलें बाबा साहेब के उसी विजन का परिणाम हैं, जिसे उन्होंने संविधान सभा के माध्यम से देश को सौंपा था। उन्होंने आह्वान किया कि हमें सांस्कृतिक संरक्षण और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।  समारोह में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................