भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर 22 व 23 मई को, तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में हुई बैठक

May 17, 2026 - 17:21
 0
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर 22 व 23 मई को, तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में हुई बैठक

सिरोही, (रमेश सुथार) भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 22 और 23 मई को होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर रविवार को सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने की, जबकि जिले के प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ का सानिध्य रहा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर कृष्णगंज मंडल के जहाज मंदिर परिसर (मीरपुर) में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर की विशेषता यह रहेगी कि सभी शिक्षार्थियों का रात्रि विश्राम शिविर स्थल पर ही होगा। दो दिनों के दौरान कुल 11 वैचारिक और संगठनात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वरिष्ठ वक्ता पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों, आगामी कार्ययोजनाओं और उद्देश्यों को लेकर पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।

बैठक के समापन के बाद जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी और प्रभारी मानसिंह बारहठ के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने मीरपुर स्थित जहाज मंदिर परिसर का दौरा किया और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की रहेगी उपस्थिति:

मीडिया प्रभारी के अनुसार, इस जिला प्रशिक्षण शिविर में वर्तमान एवं पूर्व सांसद व विधायक, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जिला प्रमुख, जिला पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, नगर परिषद/पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष व सभापति, प्रधान और जिला कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है।

तैयारी बैठक में प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख व पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिला संयोजक व जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, वरिष्ठ नेता बाबू भाई पटेल, जिला सहसंयोजक छगन घांची, अमराराम मेघवाल, सतीश शेट्टी, महिपाल चारण, कार्यालय मंत्री बाबूसिंह माकरोड़ा, आईटी प्रभारी विनोद रावल, सोशल मीडिया प्रभारी हिम्मत छिपा, सहसंयोजक रितेश सिंह, कृष्णगंज मंडल अध्यक्ष हार्दिक देवासी, मंडल महामंत्री कैलाश मेघवाल, वेलाराम पुरोहित, शैतानसिंह परमार तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कांतिलाल सेन सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................