सरिस्का बफर क्षेत्र में करीब एक दर्जन बाघ-बाघिनों की मौजूदगी, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

May 18, 2026 - 17:32
 0
सरिस्का बफर क्षेत्र में करीब एक दर्जन बाघ-बाघिनों की मौजूदगी, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

अलवर (अनिल गुप्ता) सरिस्का बाघ परियोजना के अलवर बफर वन क्षेत्र में वर्तमान में करीब एक दर्जन बाघ एवं बाघिनों का विचरण बना हुआ है।
 वन विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार बाघिन एसटी-19 अपने चार शावकों के साथ बारा लिवारी, रैदानपुरा और फायरिंग रेंज क्षेत्र में घूम रही है, जबकि बाघिन एसटी-2302 अपने दो शावकों के साथ बाला किला, अंधेरी चौड़ की होदी, किशन कुंड नाला, जयविलास एवं आसपास के वन क्षेत्रों में सक्रिय है।
वन विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में पैदल घूमना एवं ट्रैकिंग करना जानलेवा साबित हो सकता है, क्योंकि शावकों की सुरक्षा को लेकर बाघिनें अत्यधिक आक्रामक और हिंसक व्यवहार कर सकती हैं। ऐसे में मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................