भिवाड़ी शहर की पॉश आशियाना तरंग सोसायटी में दिनदहाड़े लूट की वारदात, सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली

May 18, 2026 - 17:32
 0
भिवाड़ी शहर की पॉश आशियाना तरंग सोसायटी में दिनदहाड़े लूट की वारदात, सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप भिवाड़ी में स्थित एक पाश कालोनी में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।

जानकारी के अनुसार डिलीवरी बॉय बनकर आशियाना तरंग सोसायटी में दाखिल हुए बदमाश ने शुभम् सक्सेना के बी1-403 फ्लैट में घुसकर उसकी पत्नी अपूर्वा सक्सेना और पुत्र आर्विक सक्सेना को चाकू की नोक पर बंधक बना 
आरोपी ने बच्चे के गले पर चाकू रखकर परिवार को डरा कर घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर  भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी सहित स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
पुलिस ने शक जाहिर करते हुए बताया कि आरोपी पहले से रेकी कर वारदात को अंजाम देने आया था।  वहीं दूसरी ओर पॉश सोसायटियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................