झड़ाया में होने वाले 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ के लिए निमंत्रण अभियान तेज, समिति ने पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी को दिया न्योता

May 20, 2026 - 19:48
 0
झड़ाया में होने वाले 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ के लिए निमंत्रण अभियान तेज, समिति ने पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी को दिया न्योता

17 से 25 जून तक आयोजित होगा भव्य महायज्ञ, गाँव-गाँव और ढाणियों में बांटे जा रहे पीले चावल

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) उपखंड क्षेत्र के झड़ाया में आगामी 17 जून से 25 जून तक आयोजित होने वाले भव्य '108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ' को लेकर प्रचार-प्रसार और तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। यज्ञ सेवा समिति के कार्यकर्ता दिन-रात क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होकर गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में पीले चावल बांटकर आमजन को इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं।

पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी को दिया गया आमंत्रण

इसी कड़ी में बुधवार को झड़ाया बजरंग धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में समिति की टीम झुंझुनू पहुंची। वहां भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें महायज्ञ का निमंत्रण पत्र सौंपा और यज्ञ में ससम्मान पधारने का आग्रह किया।

सरकारी कार्यालयों, भामाशाहों और समाजसेवियों से किया संपर्क

यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया के नेतृत्व में बुधवार को झुंझुनू शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों, प्रमुख समाजसेवियों और भामाशाहों से संपर्क कर उन्हें निमंत्रण पत्र भेंट किए गए। इस दौरान समिति के सदस्यों ने सभी से इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की।

इस निमंत्रण अभियान के दौरान यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया के साथ सेवानिवृत्त पीटीआई भगवान सहाय यादव, प्रमुख समाजसेवी महेंद्र तेतरवाल, हनुमान प्रसाद यादव सहित समिति के कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................