सांसद अग्रवाल के प्रयास रंग लाए; रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को अंतिम मंजूरी मिलकर 116 करोड़ की स्वीकृति मिली
भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के प्रयासों से रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को रेल्वे बोर्ड ने फाइनल मंजूरी दे दी है। भीलवाड़ा शहर को बहुत ही जल्द एक ट्रैफिक जाम की समस्याओं से निजात दिलाने वाला नया ब्रिज मिलने जा रहा है जिससे शहर के विकास को पंख लगेंगे।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के अथक प्रयासों से रेलवे बोर्ड ने रामधाम ROB को लगभग व116 करोड़ की राशि स्वीकृत करते हुए फाइनल मंजूरी जारी की ।
शहर की सबसे बड़ी ट्रैफिक समस्याओं में से एक फाटक पर लगने वाला जाम से जल्दी भीलवाड़ा वासियों को स्थाई मुक्ति मिलेगी।
चित्तौड़ रोड पर रामधाम के पास बनने वाले रेलवे और ब्रिज को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने स्वयं लोकसभा सचेतक एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को इसकी जानकारी दी अब इस 116 करोड़ की लागत के बहूप्रतिशत प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है सांसद अग्रवाल ने बताया कि रेलवे की और से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर लागत का पूरा आकलन पहले से तैयार किया जा चुका है लगभग 750 मीटर लंबे आरोपी पर 116 करोड़ में खर्च होने का अनुमान है ।रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद अब वित्तीय और टेंडर प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि तय समय पर काम शुरू किया जा सके सांसद अग्रवाल ने बताया कि अगले 6 माह में इस बड़े प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है ।कॉलम बेस पर टिकेगा पुल ।
ब्रिज के निर्माण में आधुनिक इंजीनियरिंग का किया जाएगा उपयोग
परंपरागत रूप से रेलवे लाइनों के ऊपर बनने वाले फूलों में लोहे के गार्डर और भारी स्ट्रक्चर का उपयोग किया जाता है लेकिन रामधाम ROB को लोहे की बजाय पूरी तरह कोलंम बेस पर बनाया जाएगा कोलंम बेस होने से न केवल पुल की उम्र लंबी होगी साथ ही नीचे की तरफ ट्रैफिक संचालन के लिए पर्याप्त जगह और विजिबिलिटी भी बनी रहेगी।
एच शेप डिजाइन में बनेगा ब्रिज
रेलवे ZRUCC मेंबर प्रेम स्वरूप गर्ग ने बताया कि इस रेलवे ओवर ब्रिज की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा डिजाइन है रेलवे बोर्ड ने इसकी दोनों साइड एच शेप में 750 मीटर लंबा पुल बनाने की विशेष मंजूरी दी है पुल 280 मीटर दोनों तरफ से चढ़ेगा । पुल द्विमार्गी होगा । सेंटर का भाग लगभग 20 मीटर चौड़ा होगा।। राम राम क्षेत्र में सड़कों की चौड़ाई और कनेक्टिविटी को देखते हुए यह डिजाइन उत्तम माना गया है ।
एच शेप् डिजाइन से फाटक बंद होने की स्थिति में जो वाहनों की लंबी लाइने लगती थी वह पूरी तरह से खत्म हो जाएगी इस और ब्रिज के बनने से न केवल भीलवाड़ा शहर का ट्रैफिक ढांचा सुधरेगा बल्कि शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को और एक नया और आधुनिक लुक भी मिलेगा।


