दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तूडी से भरा ट्रक पलटा जनहानि बची
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
रैणी थाना क्षेत्र के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। चैनल नम्बर 130 पर तूड़ी से भरा एक ट्रक अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी भी तरह की बड़ी जनहानि नही हुई। सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नम्बर 130 पर तूड़ी से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटते ही सड़क पर तूड़ी बिखर गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। हादसे के दौरान आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस यातायात को सुचारू करने के प्रयास कर रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक सुरक्षित बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


