घर पर गिरा बिजली का खंभा, 5 घंटे बाधित रही खेड़ली की बिजली सप्लाई

May 23, 2026 - 17:11
 0
घर पर गिरा बिजली का खंभा, 5 घंटे बाधित रही खेड़ली की बिजली सप्लाई

खेड़ली / दिनेश लेखी। कस्बे के कठूमर रोड स्थित एक मकान के छज्जे पर बिजली का खंभा गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद करीब 5 घंटे तक खेड़ली कस्बे की विद्युत सप्लाई बाधित रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, कठूमर रोड पर स्थित एक घर के ऊपर अचानक बिजली का खंभा गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
विद्युत विभाग द्वारा लट्ठे गाड़ने वाली मशीन की सहायता से मकान पर गिरे खंभे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। खंभा गिरने के कारण रास्ते में भी अवरोध उत्पन्न हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभे की जगह अब लोहे का मजबूत टावर लगाया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। देर शाम तक मौके पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मरम्मत एवं पुनर्स्थापना कार्य में जुटे रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................