रैगिंग मुक्त परिसर एवं भयमुक्त शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान किया आयोजित

May 26, 2026 - 17:22
 0
रैगिंग मुक्त परिसर एवं भयमुक्त शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान किया आयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी)  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर अनंत भंडारी एवं सचिव मोहनलाल सोनी के मार्गदर्शन में रिंगसपुरा गांव में एंटी रैगिंग एवं भयमुक्त शिक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में दीपक कुमार ने ग्रामवासियों को रैगिंग, मानसिक उत्पीड़न एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर रैगिंग मुक्त एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना तथा विद्यार्थियों, महिलाओं एवं बच्चियों को रैगिंग, उत्पीड़न एवं मानसिक प्रताड़ना के दुष्प्रभावों, कानूनी प्रावधानों एवं शिकायत निवारण तंत्र के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग पूर्णतः प्रतिबंधित है और यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। रैगिंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निलंबन, निष्कासन एवं पुलिस कार्रवाई जैसी कठोर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। साथ ही एंटी रैगिंग समिति, हेल्पलाइन नंबर एवं निःशुल्क कानूनी सहायता व्यवस्था की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को भयमुक्त वातावरण में शिक्षा एवं सामाजिक विकास के महत्व से अवगत कराया गया तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, डराने-धमकाने या अनुचित व्यवहार की सूचना तुरंत संबंधित संस्था या हेल्पलाइन पर देने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने रैगिंग मुक्त, सुरक्षित एवं सम्मानजनक शैक्षणिक एवं सामाजिक वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आकाश रोहिल्ला ग्राम विकास अधिकारी, गंगा देवी प्रशासक, टीकम चंद कोली प्रधानाध्यापक, सुशीला, रेखा, हेमलता, संजू मीना, होतीलाल रिंगसपुरा, मनीराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है