श्याम बाबा की फूल बंगला झांकी सजाई, शिव महारुद्राभिषेक व हवन पूजन किया

Jun 13, 2026 - 19:13
 0
श्याम बाबा की फूल बंगला झांकी सजाई, शिव महारुद्राभिषेक व हवन पूजन किया

सकट (अलवर) कस्बे की नदी किनारे स्थित रामेश्वर चार धाम राम एवं श्याम वीर हनुमान मंदिर में जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान ट्रस्ट सकट के तत्वाधान में श्रद्धालुओं ने सामुहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ भगवान शिव का महारुद्राभिषेक कर मंदिर में हवन पूजन किया। मंदिर के महंत रमाकांत जैमन ने बताया कि रामेश्वर चार धाम राम एवं श्याम वीर हनुमान मंदिर में जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान ट्रस्ट सकट के तत्वाधान में चल रहे संगीतमयी अखण्ड रामचरित मानस के पाठ एवं गौ शाला निर्माण कार्य को लेकर मंदिर में शिव महा रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन का सामुहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिव महारूद्राभिषेक व हवन यज्ञ का कार्यक्रम  दौसा के पं मनोहर लाल शर्मा के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ सम्पन्न करवाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में शुद्ध गाय के घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां डालकर भगवान से क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंदिर में विराजित खाटू श्याम जी, हनुमान जी, राम व श्याम दरबार, गिरिराज धरण, द्वारकाधीश व शिव परिवार की प्रतिमाओं सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई गई।

कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती कर श्रद्धालुओं को पंगत में बैठाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष निरंजन बडाया, संजय मित्तल दिल्ली,उमेश डांटा, दिनेश बडाया, मनोज बडाया, विनोद बडाया, कृष्ण अवतार रावत, उमाशंकर मेहरवाल,शिवप्रसाद चौधरी, विसंबर चौधरी, देवकरन चौधरी, नारायण चौधरी, मोती चौधरी, रविंद्र शर्मा, लोकेश नारद, मुरारी शर्मा, जितेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है