कृषकों की नई तकनीक से पहचान: 50 सदस्यीय किसान दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए बीकानेर, जैसलमेर व अजमेर रवाना

Aug 23, 2026 - 18:24
 0
कृषकों की नई तकनीक से पहचान: 50 सदस्यीय किसान दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए बीकानेर, जैसलमेर व अजमेर रवाना

राजगढ़ से 50 सदस्यीय कृषक दल अध्ययन भ्रमण के लिए बीकानेर, जैसलमेर व अजमेर रवाना

सकट (अलवर): जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग (पंचायत समिति राजगढ़) की ओर से ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0’ की क्षमता वर्धन गतिविधि के अंतर्गत एकदिवसीय विशेष कृषक भ्रमण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत 50 सदस्यीय किसानों का अध्ययन दल रविवार को बीकानेर, जैसलमेर और अजमेर के लिए रवाना हुआ।

हरी झंडी दिखाकर किया रवाना: वाटरशेड जेईएन नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि कृषक दल को पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी तथा नाथलवाड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक मुकेश मंडावरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल भ्रमण के दौरान विभिन्न कृषि अनुसंधान केंद्रों और मॉडल फार्म्स का दौरा कर आधुनिक सिंचाई पद्धतियों और भू-संरक्षण तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेगा।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर वाटरशेड जेईएन नवीन कुमार शर्मा, शिवचरण शर्मा, रमेशचंद, विक्रम मीणा, बाबूलाल सैनी सहित कई अन्य किसान एवं विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................